कफ़ सिरफ़ मामले पर धनंजय सिंह का बयान, CBI जाँच की माँग

कफ़ सिरफ़ प्रकरण को लेकर चल रही राजनीतिक सरगर्मियों के बीच पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अपने विरोधियों पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया के माध्यम से जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने पत्रकारों को गुमराह कर उनके खिलाफ भ्रामक खबरें प्रसारित करवाई हैं।

Nov 29, 2025 - 11:15
 0  81
कफ़ सिरफ़ मामले पर धनंजय सिंह का बयान, CBI जाँच की माँग

जौनपुर (आरएनआई) कफ़ सिरफ़ प्रकरण को लेकर चल रही राजनीतिक सरगर्मियों के बीच पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अपने विरोधियों पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया के माध्यम से जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने पत्रकारों को गुमराह कर उनके खिलाफ भ्रामक खबरें प्रसारित करवाई हैं।

धनंजय सिंह ने दावा किया कि यह मामला काशी/वाराणसी से जुड़ा होने के कारण विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस नेताओं, द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस पूरे मामले की विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से गहन जाँच करवा रही है और जल्द ही पूरे प्रकरण की सत्यता सामने आ जाएगी।

चूँकि यह मुद्दा अंतर्राज्यीय है, इसलिए सिंह ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से CBI जाँच कराने का अनुरोध किया है, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके और फैल रही झूठी खबरों पर रोक लगाई जा सके।

पूर्व सांसद ने यह भी बताया कि वह इस संबंध में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों को औपचारिक पत्र लिख रहे हैं, जिससे भ्रामक खबरें प्रसारित कराने तथा राज्य सरकार की छवि धूमिल करने वालों का पर्दाफाश हो सके।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.