कलेक्टर आदित्य सिंह का औचक निरीक्षण: आंगनवाड़ी में लापरवाही पर वेतन कटौती और समूह पर कार्रवाई

Aug 20, 2025 - 14:43
Aug 20, 2025 - 14:48
 0  189
कलेक्टर आदित्य सिंह का औचक निरीक्षण: आंगनवाड़ी में लापरवाही पर वेतन कटौती और समूह पर कार्रवाई

अशोकनगर (आरएनआई) कलेक्टर  आदित्य सिंह ने आज विकासखंड अशोकनगर के ग्राम डोगरा, सेमरा एवं बामोरा की आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र डोगरा में पहुंचकर बच्चों की उपस्थिति पंजी, वजन पंजी, हाइट पंजी को देखा तथा कार्यकर्ता को आवश्यक निर्देश दिए।

डोगरा आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को मीनू अनुसार एवं समय पर नाश्ता व भोजन नहीं देने पर एवं संबंधित सीडीपीओ द्वारा समय-समय पर निरीक्षण नहीं करने पर सीडीपीओ का दो दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केंद्र सेमरा में शारदा स्व सहायता  समूह द्वारा बच्चों को मीनू अनुसार नाश्ता एवं भोजन नहीं देने पर शारदा स्व सहायता  समूह को हटाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र बामोरा में बच्चों को मीनू अनुसार नाश्ता एवं भोजन नहीं देने एवं खाने की गुणवत्ता सही नहीं होने पर श्री राधा स्व सहायता समूह के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0