कछौना में ग्राम पंचायत अधिकारियों/ग्राम विकास अधिकारियों का सांकेतिक सत्याग्रह आंदोलन

Dec 5, 2025 - 19:21
Dec 5, 2025 - 19:25
 0  1.1k
कछौना में ग्राम पंचायत अधिकारियों/ग्राम विकास अधिकारियों का सांकेतिक सत्याग्रह आंदोलन

कछौना, हरदोई (आरएनआई) ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के ऑनलाइन उपस्थिति व सचिवों से लिए जा रहे गैर विभागीय कार्यों के विरोध में शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन की मुहिम के तहत ब्लाक कार्यालय के पास बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। शासकीय कार्यों से दूरी बनाए रखें। जिससे ग्राम चौपाल व ग्रामीणों के महत्वपूर्ण कार्य जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन सहित विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा आम जनमानत को उठाना पड़ रहा है। प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर ग्राम सचिव व विकास अधिकारी एक दिसंबर से सत्याग्रह आंदोलन करके शासकीय कार्यों से दूरी बनाए हुए हैं।ग्राम पंचायत में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों की ऑनलाइन उपस्थित सिस्टम लागू होने का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है एक सचिव के मानक से ज्यादा कई ग्राम सभाओं में तैनाती है, ऐसे में ऑनलाइन उपस्थिति संभव नहीं है। मूल विभागीय दायित्वों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों का विरोध आदि मांगों को लेकर संगठन के बैनर चले दरी पर बैठकर सांकेतिक सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं। संबंधित समस्याओं का ज्ञापन खंड विकास अधिकारी के माध्यम से जिला अधिकारी को प्रेषित कर रहे हैं। इस अवसर पर कर्मचारी दिलीप कुमार पटेल, सपना पाल, राजीव कुमार सिंह, रामकृष्ण कुमार, विपिन कुमार सिंह, राजेश त्यागी, धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि कर्मी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)