राजगढ़ लोकसभा में रोडमल नागर जबरदस्त प्रत्याशी हैं और कांग्रेस ने जबरदस्ती का प्रत्याशी उतारा हैं : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Mar 26, 2024 - 19:36
Mar 26, 2024 - 20:14
 0  8.5k

बीनागंज [गुना] (आरएनआई) आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीनागंज में नारी शक्ति सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नारी शक्ति का मान सम्मान बढ़ाया। 500 वर्षों के सपने को आज हमने साकार होते हुए देखा प्रधानमंत्री ने खुद शामिल होकर भगवान श्री राम जी के भव्य मंदिर का शिलायंस किया और वही कांग्रेस ने भगवान राम के मंदिर के निमंत्रण को ठुकरा दिया। जबकि देश की करोड़ों करोड़ों जनता ने भगवान राम के मंदिर शिलान्यास को उत्सव के रूप में मनाया। देश नामी गिरामी, कलाकार अयोध्या पहुंचे और इस इतिहासिक क्षण के साक्षी बने। देश के कोने कोने से करोड़ों जनता ने घर घर दीपक लगाकर अपने शहर और अपने गांव को ही अयोध्या बना दिया। आपकी राजगढ़ लोकसभा में रोडमल नागर जबरदस्त प्रत्याशी हे और कांग्रेस ने जबरदस्ती का प्रत्याशी उतारा हे। इस अवसर पर राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्यासी रोडमल नागर, गुना भाजपा जिला अध्यक्ष, राजगढ़ जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता नाटाणी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहने नारी शक्ति कार्यक्रम में सम्मिलित रही।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0