इंदौर में चीनी मांझे का कहर: युवक की गला कटने से दर्दनाक मौत

Jan 15, 2025 - 17:00
Jan 15, 2025 - 17:01
 0  1.3k
इंदौर में चीनी मांझे का कहर: युवक की गला कटने से दर्दनाक मौत

इंदौर (आरएनआई) चायना डोर से युवक की गर्दन कटी, मौत रिश्तेदार के साथ गैस टंकी लेने जा रहा था; फूटी कोठी ब्रिज की घटना

इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज पर चाइना डोर से युवक की गर्दन कटने से मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की है, जब 22 वर्षीय हिमांशु सोलंकी अपने रिश्तेदार के साथ गैस की टंकी लेने जा रहा था। इस दौरान ब्रिज से गुजरते समय चाइना डोर से उसकी गर्दन कट गई।

घायल अवस्था में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एमवाय अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0