आरोन में आमजन से मिले विधायक जयवर्धन सिंह, समस्याओं के त्वरित निराकरण का दिया आश्वासन

Aug 22, 2025 - 17:52
Aug 22, 2025 - 17:56
 0  54
आरोन में आमजन से मिले विधायक जयवर्धन सिंह, समस्याओं के त्वरित निराकरण का दिया आश्वासन

आरोन (आरएनआई) पूर्व मंत्री एवं राघौगढ़ विधायक श्री जयवर्धन सिंह शनिवार को आरोन सर्किट हाउस पहुँचे, जहाँ उन्होंने क्षेत्र के आमजन एवं कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की। इस दौरान लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएँ व आवेदन विधायक जी को सौंपे।

कई परिवारों ने एडमिशन फीस और इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की, जिन पर विधायक सिंह ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणजनों ने गौशाला निर्माण को लेकर भी आवेदन सौंपा। इस पर विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि “जब 2018 में कांग्रेस की सरकार थी और कमलनाथ जी मुख्यमंत्री बने थे, तब प्रत्येक पंचायत में गौशाला खोलने का निर्णय लिया गया था। अनेक गौशालाएँ बनीं और कुछ आज भी संचालित हैं, लेकिन पर्याप्त फंड न मिलने से संचालन प्रभावित हो रहा है।

किसानों ने विधायक जी के सामने मक्का की फसल गलने से हुए नुकसान की समस्या भी रखी और मुआवज़े की मांग की। इस पर उन्होंने अधिकारियों को सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को मुआवज़ा दिलाने के निर्देश दिए। वहीं, लोगों ने बिजली बिल की समस्याएँ भी बताईं, जिन पर विधायक ने शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया।

विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि “जनता की समस्याओं का समाधान ही हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है और इसके लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे।”

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0