आरटीओ विभाग द्वारा जिले में चल रही अवैध बसों और वाहनों की, की गई सघन चैकिंग 

विभिन्‍न वाहनों की जांच कर 36 हजार रूपये वसूला गया समन शुल्‍क। 

Oct 22, 2024 - 20:38
Oct 22, 2024 - 20:38
 0  972
आरटीओ विभाग द्वारा जिले में चल रही अवैध बसों और वाहनों की, की गई सघन चैकिंग 

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशानुसार गुना जिले के अंदर चल रही अवैध बसों और अवैध वाहनों के विरूद्ध आरटीओ विभाग द्वारा गुना आरोन मार्ग पर बजरंगगढ़ टोलटेक्‍स के पास सघन चेकिंग की कार्यवाही की गई। जिसमे लगभग 40 वाहनों का चेक किया गया। 

आरटीओ ज्ञानेन्द्र वैश्य ने बताया गया कि आज इस कार्यवाही के दौरान 10 बसों से 20 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही कर जुर्माना वसूल किया गया और एक बस बिना परमिट पाए जाने पर जब्त की गई। इस दौरान 2 ट्रक, 2 डम्‍फर में चैकिंग के दौरान फिटनेस सही नही पाये जाने, 2 बिना वर्दी के वाहन चालन करने, 1 बिना लायसेंस, 2 वाहनों में पॉल्‍यूशन सर्टिफिकेट नही पाये जाने तथा 1 वाहन में दस्‍तावेज नही होने से कुल 8 वाहनों से 36 हजार रूपये समन शुल्‍क वसूला गया। 

आज उक्‍त कार्यवाही के दौरान धरनावदा उड़नदस्‍ता में विवेक दुबे,कृष्‍ण वीर रघुवंशी, ध्रुव मीना, बृजेन्‍द्र उपाध्‍याय शामिल रहे।
आरटीओ ज्ञानेंद्र वैश्य के द्वारा बताया गया कि अवैध वाहनो विशेषकर अवैध बसों के ऊपर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0