आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान पर, गुना में संगठनों ने फूंका पुतला, एफआईआर की मांग को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
गुना (आरएनआई) आईएएस संतोष वर्मा के कथित विवादित और आपत्तिजनक बयान के खिलाफ बुधवार को शहर में गहरा आक्रोश देखने को मिला। बयान के सार्वजनिक होने के बाद ब्राह्मण समुदाय और सवर्ण संगठनों सहित कई सामाजिक इकाइयों ने हनुमान चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भीड़ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आईएएस वर्मा का पुतला दहन किया और आरोप लगाया कि यह बयान सामाजिक समरसता को तोड़ने, समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने और समाज में असुरक्षा की भावना पैदा करने वाला है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी द्वारा ऐसा बयान दिया जाना न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि कानूनन भी गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। संगठनों का मत था कि इस तरह की टिप्पणी समाज के दो वर्गों के बीच तनाव बढ़ाने, सामाजिक सौहार्य बिगाड़ने और संवैधानिक मूल्यों पर चोट करने वाली है। भीड़ ने कड़े शब्दों में विरोध दर्ज कर तत्काल निलंबन, सेवा आचरण नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई और आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

