अभिषेक महाराज पर हमले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, पुलिस ने डकैती व मारपीट में एफआईआर दर्ज की
गुना (आरएनआई) अभिषेक महाराज के साथ की गई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने अभिषेक की रिपोर्ट पर हमलावरों के विरुद्ध डकैती, गालीगलौज और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक वीमार्ट के सामने स्थित होटल ग्रीन से चाय पीकर जब अभिषेक बाहर निकले तभी उन पर हमला किया गया। हमला सुनियोजित था। उनके साथ बुरी तरह मारपीट की गई।
गुप्त सूत्रों ने बताया कि इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला को महिमामंडित कर उसके बैनर पोस्टर लगाने वालों को इस बात का पहले से अंदेशा था कि शिकायत होने पर बैनर पोस्टर हटा दिए जाएंगे। ऐसा ही हुआ भी। जैसे ही श्रीराम कॉलोनी के डीपी चौराहे पर लगे बैनर को प्रशासन ने हटाया। इसके बाद बैनर पोस्टर के फोटो वायरल करने वालों के साथ वारदात की साजिश रची गई। ताकि आगे से कोई आपत्तिजनक गतिविधियों का विरोध न कर सके।
इसी साजिश के तहत अभिषेक तिवारी उर्फ अभिषेक महाराज को टारगेट किया गया। अभिषेक ने ही सबसे पहले उक्त आपत्तिजनक बैनर पोस्टर के फोटो खींचे थे। कुछ लड़के अभिषेक का पता लगाने में जुट गए। शाम करीबन साढ़े पांच बजे जब अभिषेक तिवारी कोतवाली गली के सामने खड़े थे तभी वहाँ पर दो मुस्लिम लड़के आये और अभिषेक से बोले कि महाराज फोटो बहुत खींच रहे हो हमारा भी अच्छा सा फोटो खींच दो और गाली देने लगे।
साजिश से अनजान अभिषेक ने बात को बरका दिया। उनके मित्र सौरभ पाराशर उन्हें वहां से ले गए। इसके बाद ग्रीन होटल पर अभिषेक और सौरभ दोनों चाय पीने चले गए। वो होटल के बाहर खड़े थे तभी 8-10 लोग और उनके अन्य साथी एक साथ आये और गालियाँ देकर सभी ने बुरी तरह मारपीट की। सौरभ पाराशर, धर्मराज शर्मा ने बीच बचाव किया। मारपीट के दौरान हमलावर अभिषेक के गले की सोने की चैन, कान की सोने की वाली एवं जेब में रखे पर्स को छीनकर ले गये।
कोतवाली पुलिस ने अभिषेक की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 495/2025 पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 310 (2), 196, 115 (2) बीएनएस में अपराध दर्ज कर लिया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



