अतिवृष्टि से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, जयवर्धन सिंह ने विधानसभा में उठाई राहत और मुआवज़े की माँग
भोपाल (आरएनआई) मध्य प्रदेश विधानसभा के शून्यकाल के दौरान पूर्व मंत्री एवं राघौगढ़ विधायक श्री जयवर्धन सिंह ने राज्य में हो रही अतिवृष्टि से किसानों और ग्रामीणों को हो रही भारी क्षति का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया।
श्री सिंह ने सदन को अवगत कराया कि राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अनेक गाँवों में मक्का की फसल पूर्ण रूप से नष्ट हो गई है। इसके अलावा, नदी किनारे बसे कई गाँवों में मकानों को नुकसान पहुँचा है और कुछ स्थानों पर पुल भी टूट चुके हैं, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि:
प्रभावित किसानों को शीघ्र और पर्याप्त मुआवजा प्रदान किया जाए,
और पिछले पाँच वर्षों से लंबित फसल बीमा योजना की राशि का तुरंत भुगतान किया जाए, ताकि किसानों को आर्थिक संबल मिल सके।
श्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि किसानों के साथ न्याय करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए, और इस संकट की घड़ी में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जा सकता।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



