अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में लाल परेड पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने किया योगाभ्‍यास

योगाभ्‍यास से पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने अपनी जीवन शैली में योग का महत्व समझा। 

Jun 21, 2024 - 17:57
Jun 21, 2024 - 17:57
 0  594
अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में लाल परेड पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने किया योगाभ्‍यास

गुना (आरएनआई) मप्र शासन के निर्देशों पर आज  21 जून को दसवें अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्‍य पर समूचे प्रदेश में योगाभ्‍यास कार्यक्रम आयोजित किये गये । इसी तहत गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा के निर्देशानुसार रक्षित केंद्र गुना के लाल परेड मैदान पर प्रात: 06:00 बजे से योगाभ्‍यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस योगाभ्‍यास कार्यक्रम में योग शक्ति संस्‍थान केंद्र गुना से योग प्रशिक्षक श्रीमति रचना अग्रवाल शामिल होकर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को योगाभ्‍यास कराया गया । साथ ही विभिन्‍न बीमारियों के निदान में योग का महत्‍व एवं योग करने से शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के बारे में बताया गया । 

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा शहर के शासकीय उत्‍कृष्‍ट विद्यालय में आयोजित जिले के मुख्‍य योगाभ्‍यास कार्यक्रम में शामिल रहे । कार्यक्रम के अंत में रक्षित निरीक्षक श्रीमति पूजा उपाध्‍याय द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई देते हुए बताया कि पुलिस विभाग में ड्यूटी की अधिकता के कारण हमारी दिनचर्या निश्चित नहीं होती है, जिससे हमारे पास समय का आभाव रहता है, लेकिन जीवन में स्वस्थ रहने के लिए हमारे लिये योग आवश्‍यक है, जिसे हम अपनी जीवन शैली में लाकर ड्यूटी के दौरान भी योग की कुछ विधायें कर सकते हैं ।

इस अवसर पर एसडीओपी गुना  विवेक अष्‍ठाना, डीएसपी मुख्‍यालय भरत नोटिया, डीएसपी महिला प्रकोष्‍ठ युवराज सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक श्रीमति पूजा उपाध्‍याय, निरीक्षक अवधेश परिहार, सूबेदार अविनाश उमरैया, स्‍टेनो गोविन्‍द यादव, ी   उपनिरीक्षक अंजलि गुप्‍ता, उपनिरीक्षक माधवी तोमर, उपनिरीक्षक कल्‍याण सिंह भदौरिया आदि सहित करीबन 200 की संख्‍या में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शामिल होकर योगाभ्‍यास किया गया ।
              
 इसी प्रकार जिले के समस्‍त थानों पर भी थाना स्‍टॉफ द्वारा निर्धारित समय पर योगाभ्‍यास कार्यक्रम आयोजित कर योगाभ्‍यास किया गया ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0