UPSC: गुना के संदीप रघुवंशी और मानव जैन मोदी ने हासिल की 277वीं और 634वी रैंक

Apr 16, 2024 - 19:39
Apr 16, 2024 - 19:40
 0  12k
UPSC: गुना के संदीप रघुवंशी और मानव जैन मोदी ने हासिल की 277वीं और 634वी रैंक

गुना (आरएनआई) गुना के दो युवाओं का यूपीएससी में चयन हुआ हैं जिसमें संदीप की रैंक 277वी और मानव को 634वी रैंक प्राप्त हुई है।

संदीप रघुवंशी मूल रूप से अशोकनगर जिले के सेजी गांव के रहने वाले हैं। हालांकि, उनका परिवार गुना में ही रहता है। उनके पिता महेंद्र रघुवंशी किसान हैं और मां जानकी बाई सरकारी शिक्षक हैं। पिता शहर की भगत सिंह कॉलोनी में एक डेयरी का संचालन करते हैं।

वही गुना शहर के रहने वाले मानव मोदी का भी चयन हुआ है। उनके पिता जितेंद्र जैन व्यापारी हैं। उन्होंने डीयू से ग्रेजुएशन किया और यूपीएससी की तैयारी की।

दोनों की स्कूली शिक्षा क्राइस्ट स्कूल गुना से है। दोनों ने अपने माता पिता के साथ गुना अशोकनगर ज़िले को गौरवान्वित किया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1