ABVP द्वारा “राष्ट्र चेतना” कार्यक्रम आयोजित, मुख्य अतिथि रहे समाजसेवी राजेश अग्रवाल

Aug 20, 2025 - 14:44
Aug 20, 2025 - 14:48
 0  216
ABVP द्वारा “राष्ट्र चेतना” कार्यक्रम आयोजित, मुख्य अतिथि रहे समाजसेवी राजेश अग्रवाल

गुना (आरएनआई) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गुना इकाई द्वारा स्थानीय प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज में "राष्ट्र चेतना" कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही सत्र 2025-26 की नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश अग्रवाल को आमंत्रित किया गया । निर्वाचन अधिकारी अतुल अग्रवाल जी एवं मुख्य वक्ता गुना विभाग संगठन मंत्री राहुल धाकड़ की विशेष उपस्थिति रही । 

कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल भावपूर्ण स्वागत संगठन की सक्रिय कार्यकर्ता दामिनी बाल्के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया । तत्पश्चात सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित छात्रशक्ति को संबोधित करते हुए कहा गया कि हमें गर्व है कि हम देश के सबसे बड़े राष्ट्रवादी छात्र संगठन का हिस्सा हैं , हमें राष्ट्र विरोधी ताक़तों को नेस्तनाबूद करना है। 

उन्होंने परिषद कार्यकर्ताओं के अनुशासन की खुलकर सराहना करते हुए आगे कहा कि हम अभिभावकों की भी महती ज़िम्मेदारी है कि हम नई पीढ़ी को सही दिशा दें और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की जानकारी दें ताकि हम देश के निर्माण में सहायक बनें और विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा कर सकें।

मुख्य वक्ता विभाग संगठन मंत्री राहुल धाकड़ ने भी परिषद के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन का स्थापना एवं इतिहास पर प्रकाश डाला एवं भावी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

इसके उपरांत गुना नगर की नवीन कार्यकारिणी कि घोषणा विशेष आमंत्रित निर्वाचन अधिकारी अतुल अग्रवाल द्वारा की गई , जिसमें नगर अध्यक्ष अंकित दुबे एवं नगर मंत्री अंकित शर्मा को बनाया गया । वहीं  नगर सहमंत्री पूजा बाल्के, कृष्णा रघुवंशी, वेद राठौर, गौतम एवं ऋषभ  प्रताप सिंह को बनाया गया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन पूजा बाल्के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्विद्यालय, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस , जेपी विश्विद्यालय, FDDI इंस्टीट्यूट एवं अन्य परिसरों से छात्रों की सहभागिता रही। 
अंत में नगर मंत्री द्वारा आभार व्यक्त किया गया और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0