40 लोगों की मौत के बाद सिगाची पर लापरवाही के आरोप, मशीनरी नहीं बदली; 1-1 करोड़ का मुआवजा

तेलंगाना में फार्मा कंपनी सिगाची के प्लांट में हुए धमाके में मौतों की संख्या 40 पहुंची। कर्मचारियों की चेतावनी के बावजूद पुरानी मशीनरी नहीं बदली गई। कंपनी व सरकार ने मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ मुआवजा देने की घोषणा की। मैनेजमेंट पर केस दर्ज।

Jul 3, 2025 - 11:54
 0  162
40 लोगों की मौत के बाद सिगाची पर लापरवाही के आरोप, मशीनरी नहीं बदली; 1-1 करोड़ का मुआवजा

हैदराबाद (आरएनआई) तेलंगाना के प्लांट में हुए धमाके के बाद अब फार्मा कंपनी सिगाची की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। इस मामले में पुलिस ने जो प्राथमिकी दर्ज की है, उसमें आरोप लगाया गया कि कर्मचारियों के बार बार-बार कहने के बाद भी सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने पुरानी हो चुकी मशीनरी को नहीं बदला।

प्लांट में हुए धमाके में मृतकों की संख्या बढ़कर 40 हो गई, जबकि 33 लोग घायल हैं। इस बीच, फार्मा कंपनी सिगाची ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये के मुआवजे का एलान किया है। इससे पहले मंगलवार को तेलंगाना सरकार ने भी पीड़ित परिवारों को इतनी ही राशि देने की घोषणा की थी। दूसरी तरफ, तेलंगाना पुलिस ने पीड़ितों और उनके परिजनों की शिकायत के आधार पर फार्मा कंपनी के मैनेजमेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हादसे में अपने पिता राजनला वेंकट जगन मोहन को खोने के बाद यशवंत ने कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता के पिता और अन्य कर्मचारियों ने सिगाची कंपनी प्रबंधन को कई बार मशीनरी बदलने के बारे में सूचना दी थी, क्योंकि मशीनें बहुत पुरानी थीं और उनसे जान-माल की हानि की आशंका थी। हालांकि, कंपनी प्रबंधन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और पुरानी मशीनों का ही इस्तेमाल जारी रखा। इसकी वजह से प्लांट में विस्फोट हुआ, जिससे जानमाल की भारी हानि हुई। 

कंपनी के पास नहीं थी अग्निशमन विभाग से एनओसी हादसे के बाद अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि फार्मा कंपनी ने विभाग से कोई एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) नहीं ली थी। प्लांट में फायर अलार्म और हीट सेंसर सहित कोई भी पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं थे। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.