‘100 साल में पहली बार नियमों का पालन कर रहा है RSS’, मंत्री प्रियांक खरगे का संघ पर करारा हमला

Nov 16, 2025 - 16:50
 0  81
‘100 साल में पहली बार नियमों का पालन कर रहा है RSS’, मंत्री प्रियांक खरगे का संघ पर करारा हमला

कलबुर्गी (आरएनआई)। कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने रविवार को आरएसएस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि संगठन “100 साल में पहली बार” नियमों और कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए रूट मार्च निकाल रहा है। उन्होंने दावा किया कि चित्तापुर में होने वाले इस मार्च के लिए आरएसएस ने प्रशासनिक और संवैधानिक अनुमति ली है, जो पहले देखने को नहीं मिलता था।

चित्तापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रियांक खरगे ने बताया कि आरएसएस ने इलाके में रूट मार्च की योजना बनाई थी, लेकिन शुरुआत में जिला प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद संगठन अदालत गया, जहां से मार्च की अनुमति मिली। खरगे ने कहा कि उन्हें मार्च से कोई आपत्ति नहीं है, बल्कि वे केवल नियमों के पालन की मांग कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “मैंने कभी रूट मार्च का विरोध नहीं किया। मैंने सिर्फ इतना कहा था कि अनुमति लेनी चाहिए। उनके यहां नियमों का पालन करने की आदत कम है, लेकिन अब कर रहे हैं—यह अच्छी बात है। यदि प्रशासन ने जो शर्तें लगाई हैं, उनका पालन नहीं किया गया, तो कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। इसमें समस्या क्या है?” प्रियांक खरगे का दावा है कि यह “पहली बार है जब आरएसएस कानून और संविधान के अनुरूप चल रहा है।”

मार्च से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम
आरएसएस के रूट मार्च से पहले बजाज कल्याण मंटप क्षेत्र में सुरक्षा सख्त कर दी गई है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग्स की मदद से पेड़ों, इमारतों की छतों और आसपास के सभी संभावित स्थानों की गहन जांच की गई। भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ ही पूरे रूट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

मार्च का समय और रूट
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का रूट मार्च शाम 3.30 बजे बजाज कल्याण मंटप से शुरू होगा। लगभग 1.2 किलोमीटर के इस मार्च का समापन भी इसी इलाके में होगा। राजनीतिक बयानबाजी, प्रशासनिक सख्ती और सुरक्षा तैयारियों के बीच यह पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.