शाहाबाद क्षेत्र में गुर्राई गर्रा , बाढ़ की चपेट में आये दर्जनों गांव

Jul 11, 2024 - 11:56
Jul 11, 2024 - 11:57
 0  4.5k

हरदोई ( आरएनआई) अतिवृष्टि के कारण शाहाबाद तहसील क्षेत्र में गर्रा नदी में आयी भंयकर बाढ़ के कारण  दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गये है। तहसील क्षेत्र के गांव गुजीदेई ,परेली, पहाड़पुर,बर्दिया,कहारकोला,सिंगुलापुर, सूरापुर,बारी,राही ,किलकिली  समेत दर्जनों गांवों के आस पास पानी घुसने लगा है। जिससे लोगों की मुसीबतें बढ़ने लगी है।

नदी का पानी खेतों में भर जाने से लोगों की फसलें खराब होने की सम्भावना बढ़ चली है।खीरा किसानों की फसलें जलमग्न होने के कारण बड़े नुकसान होने की सम्भावना है। सड़कों  पर पानी  भर जाने के कारण इन गांवों का मुख्य मार्ग से सम्पर्क कट गया है। इस बिषम स्थिति में भी अभी तक कोई प्रशासन का अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।केवल कहारकोला गांव पर ही तहसील की टीम सक्रिय हैं।बाकी क्षेत्र पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। सबसे मजे की बात तो यह है कि जनता के स्वघोषित सच्चे हितैषी कहे जाने वाले राजनेता चाहे सत्ता दल के हो विपक्ष के हो किसी ने भी क्षेत्र में आकर लोगों का हाल चाल लेने का कोई प्रयास नहीं किया है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)