लगातार बारिश से राजघाट बांध के 10 गेट खोले, चंदेरी-ललितपुर मार्ग बंद, बेतवा नदी उफान पर

Aug 21, 2025 - 20:30
Aug 21, 2025 - 20:40
 0  783

चंदेरी (आरएनआई) मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते बेतवा नदी पर बने महारानी लक्ष्मीबाई राजघाट बांध के 10 गेट तीसरी बार खोलने पड़े। बांध में लबालब भरे पानी को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया। गेट खुलने के बाद बांध से तेज धार का पानी बहने लगा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।

लगातार बारिश से चंदेरी, मुंगावली और कंजिया क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई है। पानी की अधिकता के कारण मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बाधित हो गया। ललितपुर की ओर जाने वाला रास्ता कई फीट पानी में डूब गया, जिससे लोगों की आवाजाही पूरी तरह थम गई।

बांध के गेट खुलने से चंदेरी-ललितपुर मार्ग बंद हो गया है और प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश से निचली बस्तियों में भी जलभराव की स्थिति बन सकती है।

राजघाट बांध पर उमड़े लोगों ने बहते पानी का नजारा अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। उफान पर बह रही बेतवा नदी और खुले गेट से गिरते पानी का दृश्य रोमांचक जरूर है, लेकिन इससे जनजीवन प्रभावित हो गया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0