भारी बारिश के बीच दुर्गम क्षेत्र में नदी पार कर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने किया टीकाकरण

Aug 21, 2025 - 20:16
Aug 21, 2025 - 20:40
 0  162
भारी बारिश के बीच दुर्गम क्षेत्र में नदी पार कर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने किया टीकाकरण

गुना (आरएनआई) कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर के मार्गदर्शन एवं विकासखंड चांचौड़ा के एएनएम विहीन उप स्वास्थ्य केंद्रों के विभिन्न ग्रामों में डॉ. राजेश कुमार पुष्पक बीएमओ बीनागंज के नेतृत्व में जितेंद्र सेन बीपीएम एवं मलेरिया तकनीकी पर्यवेक्षक प्रदीप सेन के द्वारा टीकाकरण प्लान तैयार किया गया। जिसके अंतर्गत दिनांक 21 अगस्‍त 2025 को बरखेड़ा खुर्द, गोरियाखेड़ा, उप स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न ग्रामों में टीकाकरण हेतु एएनएम को भेजा गया। उप स्वास्थ्य केंद्र गोरिया खेड़ा के तीन ग्राम केशपुर में कविता पटेरिया, कानाखेड़ी में कमला इक्का, परवरिया में किरण परिहार नदी पार करके ग्राम तक पहुंची और महिला एवं बच्चों का टीकाकरण व स्वास्थ्य परीक्षण किया। उक्त तीनों एएनएम और क्षेत्र की अन्य एएनएम ने टीकाकरण कार्य को गंभीरता से लिया और लगातार हल्की बारिश होने के बाद भी सभी एएनएम प्लान अनुसार कर्तव्य पर पहुंचकर सेवाएं दी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0