बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण, जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामग्री
गुना (आरएनआई) जिले में बीते 72 घंटों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालात की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने आज संयुक्त रूप से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूढ़े बालाजी क्षेत्र एवं न्यू सिटी कॉलोनी पहुंचकर वर्षा से प्रभावित नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। कलेक्टर एवं एसपी ने मौके पर ही जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की। कलेक्टर श्री कन्याल ने आश्वासन दिया कि प्रशासन द्वारा बारिश से हुए नुकसान का शीघ्रता से सर्वे कराया जाएगा और वास्तविक नुकसान की भरपाई के लिए उचित कार्यवाही की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में कोई कमी न रहे। उन्होंने राजस्व, स्वास्थ्य एवं नगरपालिका विभाग की टीम को पेयजल, भोजन, ठहरने की व्यवस्था, चिकित्सकीय सुविधा एवं अन्य आवश्यक सेवाएं तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस निरीक्षण में अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे संयम रखें, किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचित करें और सहयोग करें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



