पुनर्घनत्वीकरण योजना के अंतर्गत प्रस्तावित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

Dec 17, 2025 - 20:49
Dec 17, 2025 - 20:54
 0  54
पुनर्घनत्वीकरण योजना के अंतर्गत प्रस्तावित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

गुना (आरएनआई) कलेक्टर की अध्यक्षता में पुनर्घनत्वीकरण योजना के अंतर्गत सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुरानी कलेक्ट्रेट कैंपस एवं सिविल लाइन केंट क्षेत्र में प्रस्तावित विभिन्न शासकीय निर्माण कार्यों की प्रगति एवं आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान पंजीयन कार्यालय, जनपद कार्यालय, जिला आबकारी कार्यालय, महिला एवं बाल विकास कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय भवन एवं मल्टीलेवल पार्किंग, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित अन्य प्रस्तावित निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने प्रस्तावित निर्माण स्थलों का मौके पर जाकर निरीक्षण करें तथा विभागीय आवश्यकता के अनुरूप प्रस्ताव एवं आवश्यक जानकारी समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करें।

कलेक्टर किशोर कन्याल ने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संचालित की जाए तथा निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर संभव हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0