पगारा स्टेशन का करोड़ों का कायाकल्प बेअसर! यात्री अब भी पानी की बूंद को तरस रहे हैं
गुना (आरएनआई) ये है गुना बीना के मध्य का पगारा स्टेशन जहां हाल ही मे भारत सरकार ने करोडो रुपये खर्च करके पगारा स्टेशन का करोडो रुपये खर्च करके कायाकल्प किया है वरना आपने पूर्व पगारा स्टेशन का नजारा देखा होगा कि निशक्त, बृद्ध जन. बच्चे प्लेटफार्म से गाडी मे नही चढ पाते थे इतना नीचे था, दूसरी ओर गंदगी जंगल था परंतु अब प्लेटफार्म 2 बनबा दिया गया जिससे यात्रियो को सुविधाए मिले, गाडी के इंतजार के लिए यात्रियो को पीने के लिए पानी, महिला पुरुष प्रसाधन, प्रकाश आदि की सुविधाए दी है।
परंतु इस वर्तमान समय मे ठंड मे भी पगारा स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर यात्रियो के लिए पानी पीने के लिए नशीव नही हो रहा है यह केवल संबंधित अधिकारी, गुना आई ओ डब्लू, ,ई एन और भोपाल मंडल के अधिकारी डी ई एन की लापरवाही जानकर भी अनदेखी के कारण ऐसा नही कि पगारा स्टेशन पर सवारी आती जाती न हो आप वीडियो मे देख रहे है सवारी चड भी रही है और उतर भी रहे है और गाडी भी इसी प्लेटफार्म पर रुक रही है। परंतु संबंधित अधिकारी अपने कक्ष से बैठकर अपने वरिष्ठ संबंधित अधिकारियो को भृमित करने बाला संदेश पोस्ट करके बचते रहते है परंतु इन्हे आम यात्रियो की परेशानी से कोई सरोकार नही, आप देख रहे लाखो रुपये खर्च करके पानी पीने के लिए नल स्टेंड बनवाये परंतु उनमे नल नही लगे तो पानी कहां से आयेंगा स्टेंडो की हालत आप देख ही रहे है टाल्स गायव जबकि अभी पूरा वर्ष भी नही हुआ, उक्त संबंध मे सुनील आचार्य ने माननीय रेल मंत्री, माननीय क्षेत्रीय सांसद महोदय, रेल बोर्ड अध्यक्ष, रेल महाप्रबंधक जबलपुर भोपाल को अवगत कराया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



