निजी अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती 42 वर्षीय महिला

Jun 4, 2025 - 22:41
Jun 4, 2025 - 22:44
 0  270
निजी अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती 42 वर्षीय महिला

भोपाल (आरएनआई) भोपाल में इस साल का पहला कोरोना का मामला सामने आया है। 42 वर्षीय महिला की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वर्तमान में मरीज निजी अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती है। जानकारी के अनुसार महिला लगातार बुखार और गले में खराश के लक्षणों के साथ परामर्श के लिए ओपीडी में पहुंची थी। इसके साथ ही प्रदेश में इस साल कोरोना के अब तक 31 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।

श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ. शर्मा के मुताबिक, ओपीडी में आने वाले 15 से 20 फीसदी मरीजों में कोविड जैसे लक्षण दिख रहे हैं। इन्हें मास्क पहनने की सलाह दी जाती है, लेकिन उनमें से सिर्फ एक-दो मरीज ही अगली बार फॉलोअप पर मास्क लगाकर आते हैं। हमीदिया अस्पताल के नाक, कान और गला विशेषज्ञ डॉक्टर यशवीर जेके बताते हैं कि गले के इन्फेक्शन के मरीज बढ़ रहे हैं। ये आम बात है जब गर्मी के बाद बारिश जैसा मौसम होता है। इस बीमारी की शुरुआत गले में खराश और दर्द से होती है। अगर समय पर इलाज नहीं हुआ तो गले की समस्या बढ़ जाती है और बोलने में भी तकलीफ होती है। इसलिए गले में कुछ भी परेशानी हो तो जल्दी डॉक्टर के पास जाएं।

केरल जैसी जांच हो तो एमपी में बढ़ सकते हैं केस
मध्यप्रदेश में अगर केरल की तरह कोरोना की जांच शुरू कर दी जाए, तो संक्रमितों की संख्या कई गुना बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस समय जिन मरीजों में वायरल जैसे लक्षण दिख रहे हैं, उनमें से कई कोरोना पॉजिटिव हो सकते हैं। केरल में लक्षण दिखते ही आरटी-पीसीआर जांच की जा रही है, इसी वजह से वहां कुल मामलों की संख्या 1400 तक पहुंच गई है। वहीं मध्यप्रदेश की स्थिति अलग है- यहां सरकारी अस्पतालों में आरटी-पीसीआर जांच की सुविधा नहीं है। केवल निजी लैब में यह जांच हो रही है, जिसकी लागत 1200 से 1500 रुपए तक है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0