सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं श्रम विभाग की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन
गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा आज जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं श्रम विभाग की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में सामाजिक न्याय विभाग की समीक्षा के दौरान विभिन्न पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों की जानकारी जनपद पंचायतवार प्रस्तुत की गई साथ ही जिले में संचालित वृद्धाश्रम, दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र, नशा मुक्ति केन्द्र के क्रियान्वयन की जानकारी के बारे में अवगत कराया गया। कलेक्टर द्वारा समीक्षा के दौरान पेंशन हितग्राहियों का समग्र पोर्टल पर ई-केवायसी शीघ्र करने के निर्देश दिये। कलेक्टर डॉ. सिंह ने समस्त सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह स्वयं ग्रामों का निरीक्षण कर हितग्राहियों की सूची बनाएं एवं ई-केवायसी कार्य समय सीमा में पूर्ण कराएं। बैठक के दौरान स्पर्श अभियान, संबल योजना, सहित अन्य विभागीय कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान लेबर केस मैनेजमेंट सिस्टम, संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि, सेंट्रल इन्सपेक्शन सिस्टम द्वारा निरीक्षण, बाल श्रम, बंधक श्रम के विषय में जानकारी श्रम अधिकारी अशीष तिवारी द्वारा दी गई। कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि श्रम विभाग अंतर्गत पंजीकृत प्रतिष्ठानों की सूची तैयार करें, बाल श्रम की जांच हेतु प्रतिष्ठानों का प्रभावी निरीक्षण किया जाये।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विशाल सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



