चाचौड़ा विधायक प्रियंका पेची ने कुंभराज में व्यापारियों संग की बैठक, मंडी व नगर समस्याओं के समाधान पर दिया जोर
गुना (आरएनआई) गुना के चाचौड़ा में आज चाचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका पेची ने कुंभराज में नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं व्यापारी संवर्ग के साथ व्यापारिक एवं नगर सम्बन्धी समस्या जैसे नवीन कृषि उपज मंडी चयनित स्थान पर शीघ्र कार्य प्रारंभ, मंडी व्यवस्थाओं की अनियमितताओं में सुधार, नगर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए cctv कैमरे की व्यवस्था, मंडी में असामाजिक तत्वों पर रोक, मंडी में व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए सीसी निर्माण, बारिश में जमा हो रहे गंदे पानी की निकासी, कुंभराज स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई ।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष रोहित कासट, वरिष्ठ कार्यकर्ता ब्रजमोहन मैथिल,सुरेश काकानी, डॉ हरज्ञान सिंह गुर्जर, महावीर शर्मा,कमलेश साहू,भगवान लोया, मनीष शिवहरे एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सहित SDM चाचौड़ा, नगर परिषद CMO कुंभराज, कृषि उपज मंडी प्रभारी सचिव, नगर परिषद उपाध्यक्ष विक्रम मीना, नगर के गणमान्य लोग एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



