चांचौड़ा तहसील की 13 हेक्‍टेयर चरनोई भूमि को कराया गया अतिक्रमण से मुक्‍त

Jun 22, 2024 - 18:09
Jun 22, 2024 - 18:10
 0  945
चांचौड़ा तहसील की 13 हेक्‍टेयर चरनोई भूमि को कराया गया अतिक्रमण से मुक्‍त

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशानुसार जिले में अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही सतत जारी है। इसी क्रम में सर्वे नं.219 (कुल रकबा 13 हेक्टेयर, नुईयत चरनोई) भूमि पर अतिक्रामक राधेश्याम सोंधिया द्वारा कृषि कार्य के प्रयोजन से अतिक्रमण किया गया था। अतिक्रामक राधेश्याम सोंधिया द्वारा 217/2, 217/4 सर्वे नं. से भूमि क्रय की गई थी, लेकिन मौके पर शासकीय सर्वे नं. 219 पर अतिक्रमण किए हुए थे, जिसे आज तहसीलदार चांचौड़ा, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद चांचौड़ा, आरआई पटवारी की उपस्तिथि में अतिक्रमण हटाकर सीमा पर ट्रेंच खुदवाई गई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0