ग्वालियर में विवादित बयान के बाद प्रशासन ने 15 अक्टूबर के किसी भी आंदोलन पर रोक लगाई

Oct 10, 2025 - 23:51
Oct 10, 2025 - 23:54
 0  108

ग्वालियर (आरएनआई) ग्वालियर में सोशल मीडिया पर हर तरफ भड़काऊ पोस्ट है, एक पक्ष 15 अक्टूबर को ग्वालियर में बड़ा आंदोलन करने की बात कर रहा है, तो वहीं दूसरा पक्ष भी. लगातार उन पोस्टों के बाद आक्रामक जवाब दे रहा है।

 ये जो विवाद है, हाल ही में बाबा साहब अंबेडकर से जुड़े एक बयान के बाद बिगाड़ा है, जिसमें हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने कहा था... अंबेडकर गंदा आदमी है, जिसके बाद दलित संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। इसी मामले को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक की गई इसमें हर समाज के व्यक्ति से पूछा जा रहा है, आप बताएं ग्वालियर में कैसे शांति स्थापित होगी। क्योंकि कुछ लोग सड़कों पर ग्वालियर का माहौल बिगाड़ रहे है, तो कोई सोशल मीडिया पर.... ऐसे में आज ब्राह्मण, दलित, प्रबुद्ध को साफ शब्दों में निर्देश दिया है, किसी भी सूरत में 15 अक्टूबर को कोई आंदोलन नहीं होगा।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0