गुलाबगंज में अतिक्रमण के विरूद्ध की गई कार्यवाही
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद गुना के अतिक्रमण दस्ते एवं स्वच्छता अमले द्वारा संयुक्त कार्रवाही कर गुलाबगंज में मुख्य नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन द्वारा तोड़ दिया गया है तथा तत्काल नालों की सफाई कराई जा रही है।
आज दोपहर प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री के मार्गदर्शन में अतिक्रमण दस्ता की टीम एवं स्वच्छता अमले द्वारा गुलाबगंज में जल निकासी की समस्या को लेकर प्राप्त शिकायत को गंभीरतापूर्वक निर्णय लेते हुए नालों के ऊपर से अस्थाई अधिक्रमण हटा दिया गया, जिससे नालों में जल निकासी की समस्या से रहवासियों को मुक्ति मिलेगी। कार्यवाही के दौरान जोन प्रभारी उपयंत्री श्रीमति मयूरी श्रीवास्तव, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी शिवराज सिंह सिकरवार आदि उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



