गुना में खाद्य एवं नापतोल विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, फील्ड कार्रवाई तेज करने के निर्देश
गुना (आरएनआई) आज खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा नापतोल विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे, खाद्य अधिकारी अवधेश पांडे, नापतोल निरीक्षक लक्ष्मीचंद्र खांडवी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों की स्थिति, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानों की संख्या तथा विकासखंडवार वितरण व्यवस्था की समीक्षा से हुई। इसके पश्चात PMGKAY के नवंबर-2025 माह के पात्रग्रहियों की स्थिति एवं जिले के प्रदर्शन का प्रस्तुतीकरण दिया गया। खाद्य अधिकारी ने बताया कि योजना के मूल्यांकन में गुना जिला 28वीं रैंक पर है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के 17 सेक्टरों की प्रगति तथा उज्ज्वला 3.0 के अंतर्गत एसटी परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन की स्थिति पर भी चर्चा हुई।
सीएम हेल्पलाइन में गुना प्रथम स्थान पर
समीक्षा के दौरान यह बताया गया कि विभागवार शिकायतों के निराकरण में वर्तमान स्थिति में गुना जिला प्रथम स्थान पर है। त्वरित समाधान के कारण जिले को उत्कृष्ट श्रेणी में स्थान मिला है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि उपभोक्ता सेवा केंद्र की स्थापना का प्रस्ताव शीघ्र क्रियान्वित किया जाए तथा नई पात्रता पर्ची हेतु स्वीकृत आवेदनों की ई–केवायसी प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए।
नापतोल विभाग को कलेक्टर के सख्त निर्देश
संयुक्त बैठक में कलेक्टर ने नापतोल विभाग की कार्यशैली पर विशेष चर्चा करते हुए निरीक्षक एवं क्षेत्रीय अमले को मैदानी निरीक्षण बढ़ाने, अनियमितताओं पर त्वरित कार्रवाई करने और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा “फील्ड पर आपकी सक्रिय उपस्थिति दिखनी चाहिए। हर अनियमितता पर सख्त कार्रवाई हो। उपभोक्ता को नुकसान पहुँचाने वाली किसी भी गतिविधि पर बिल्कुल समझौता नहीं किया जाएगा।”
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



