गुना: मुक्तिधाम बना गोशाला, दाह संस्कार में गौवंश कर रहे बाधा
गुना (आरएनआई) गुना का बूढ़े बालाजी पुलिया के पास स्थित श्रीराम मुक्तिधाम। यहां हर चिता को सलामी देने के लिए गाय सांड बछड़े तैनात मिलते हैं। ये दृश्य आज के ही हैं। गौमाता और सांडपिता कई बार मूड बनने पर इस मूड में आ जाते हैं कि अंत्येष्टि के लिए आई भीड़ में एक दो को पटक कर वहीं उनका भी पिंडदान की व्यवस्था कर दें।
आज भी ऐसी स्थिति होते होते बची, जब गाय सांड का एक जोड़ा अपनी मस्ती में जलती चिता की ओर बिदक कर आ गया। इसके बाद चिता के लिए लाई गई लकड़ियों ने से कुछ डंडेनुमा लकड़ी उठाकर उन्हें भगाया। लेकिन थोड़ी देर बाद सारे गाय सांड वापस घुस आए। कुछ गायें अंत्येष्टि स्थल पर फूल समेटने के बाद रखी गई सामग्री चरते रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



