केन्‍द्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया का गुना जिले के भ्रमण कार्यक्रम

Jan 9, 2025 - 22:31
Jan 9, 2025 - 22:31
 0  2.4k
केन्‍द्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया का गुना जिले के भ्रमण कार्यक्रम

गुना (आरएनआई) केन्‍द्रीय संचार एवं पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया10 जनवरी एवं 11 जनवरी को गुना जिले के भ्रमण पर रहेगें। जारी कार्यक्रम अनुसार केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया दिनांक 10 जनवरी को अशोकनगर से प्रस्‍थान कर शाम 5:30 बजे गुना आगमन पश्‍चात स्‍थानीय कार्यक्रमों में शामिल होगें तथा रात्रि विश्राम गुना में करेगें। 

दिनांक 11 जनवरी 2025 को केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया प्रात: 11:00 बजे ग्राम गेहूँखेड़ा गिर्द के लिये प्रस्‍थान करेगें तथा दोपहर 12:15 बजे गेहॅूंखेडा़ गिर्द कलेमपुर और बनेह में सब स्‍टेशन का उद्घाटन करेगें। इसके पश्‍चात दोपहर 01:00 बजे से 3 बजे तक विश्राम गृह गुना में जनसमस्‍या निवारण शिविर में आमजन की समस्‍याओं का निराकरण करेगें। इसके पश्‍चात दोपहर 03:15 बजे गुना में पासपोर्ट ऑफिस का उद्घाटन करने पश्‍चात 4:30 बजे गुना से भोपाल के लिये प्रस्‍थान करेगें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0