कलेक्‍टर ने नागरिकों की सुनी समस्‍याएं, संबंधित अधिकारियों को दिये निराकरण के निर्देश

Aug 12, 2025 - 20:55
Aug 12, 2025 - 20:59
 0  324
कलेक्‍टर ने नागरिकों की सुनी समस्‍याएं, संबंधित अधिकारियों को दिये निराकरण के निर्देश

गुना (आरएनआई) कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जिलास्‍तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। आज आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्‍याओं से संबंधित लगभग 287 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें समग्र आईडी, राशन कार्ड, पेंशन, भूमि विवाद, नामांतरण और विद्युत समस्याएं प्रमुख रहीं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक दुबे, संयुक्त कलेक्टर डॉ. संजीव खेमरिया, अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य शिविर और आधार हेल्प डेस्क कैंप का आयोजन
कलेक्टर के निर्देशानुसार जनसुनवाई स्थल पर नागरिकों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य शिविर, नेत्र परीक्षण केंद्र और आधार हेल्प डेस्क, लीगल एडवाइस आदि की व्यवस्था की गई, जिनका लाभ जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों को मिला।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0