कलेक्‍टर द्वारा शासकीय उपयोग हेतु जमीन चिन्हित करने के लिये ग्राम नेगमा की जमीन का किया अवलोकन

Jun 12, 2024 - 20:25
Jun 12, 2024 - 20:26
 0  2.1k
कलेक्‍टर द्वारा शासकीय उपयोग हेतु जमीन चिन्हित करने के लिये ग्राम नेगमा की जमीन का किया अवलोकन

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह एवं मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक द्वारा संयुक्‍त रूप से जनपद पंचायत गुना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेगमा गांव की जमीन का अवलोकन किया गया।

उल्‍लेखनीय हैं कि गुना जिले में विश्‍वविद्यालय  एवं एयरपोर्ट के लिये शासकीय भूमि चिन्हित करने की कार्यवाही प्रचलन में हैं इसी को दृष्टिगत रखते हुये आज नेगमा गांव के पास स्थित भूमि का अवलोकन किया गया।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी गुना रवि मालवीय, तहसीदार ग्रामीण कमल मण्‍डेलिया उपस्थित रहें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0