कलेक्‍टर के नवाचार ‘मोबाईल कोर्ट’ के माध्यम से भूमि संबंधित प्रकरणों का आपसी समन्‍वय से किया जा रहा है संतुष्टिपूर्वक निराकरण

Jul 4, 2025 - 20:55
Jul 4, 2025 - 20:57
 0  81
कलेक्‍टर के नवाचार ‘मोबाईल कोर्ट’ के माध्यम से भूमि संबंधित प्रकरणों का आपसी समन्‍वय से किया जा रहा है संतुष्टिपूर्वक निराकरण

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में ‘मोबाईल कोर्ट’ अंतर्गत भूमि संबंधी विवादों का आपसी सहमति के आधार पर निराकरण किया जा रहा है।

इस क्रम में आज तहसील बमोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत लोडेरा (ग्राम झूमका) आयोजित मोबाईल कोर्ट में की गई कार्यवाही की गयी। जिसमें ग्रामवासी द्वारा कलेक्टर श्री कन्‍याल के समक्ष जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत कर अवगत कराया कि गोटया बंजारा, किसना बंजारा जयवीर बंजारा,श्यामलाल, बालकिशन मीना द्वारा खेतों पर जाने वाला आम शासकीय रास्ता अवरुद्ध कर दिया था। जिससे खेतों की बुआई एवं कृषि कार्य में असुविधा हो रही है। जिसे लेकर उभयपक्ष के मध्य विवाद भी हुआ। उक्त रास्ता सम्बन्धी विवाद को आज मोबाईल कोर्ट कार्यवाही के दौरान उभयपक्ष की आपसी सहमति एवं राजीनामा के आधार पर सुलझाया गया तथा अवरुद्ध रास्ते को खुलवाया गया। मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत सचिव को सीसी रोड निर्माण कर पक्का रास्ता बनाने के लिये निर्देशित भी किया गया। सहमति के लिए पंचनामा भी तैयार किया गया। साथ ही भविष्य में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए थाना प्रभारी द्वारा प्रस्तुत इस्तगासा के आधार पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु बाउंड ओवर की कार्यवाही भी की गई।

इस दौरान तहसीलदार बमोरी देवदत्त गोलिया,ग्राम सचिव, कोटवार तथा राजस्व व पुलिस का अमला उपस्थित रहा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0