अश्लीलता पर सरकार की सख्ती: Ullu सहित 25 ऐप्स बैन, डिजिटल मंचों पर लगाम कसने की तैयारी

Jul 25, 2025 - 13:36
 0  405
अश्लीलता पर सरकार की सख्ती: Ullu सहित 25 ऐप्स बैन, डिजिटल मंचों पर लगाम कसने की तैयारी

नई दिल्ली (आरएनआई)। केंद्र सरकार ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल रहे अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा कदम उठाया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उल्लू (Ullu) सहित 25 मोबाइल ऐप्स और वेबसाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन सभी प्लेटफॉर्म्स पर पोर्नोग्राफिक कंटेंट और आपत्तिजनक विज्ञापन प्रसारित करने का आरोप है।

सरकार ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को निर्देश दिए हैं कि वे इन सभी ऐप्स की पहुंच को तत्काल प्रभाव से बंद करें। मंत्रालय का कहना है कि यह कार्रवाई अश्लीलता और महिलाओं के अशोभनीय चित्रण को रोकने के उद्देश्य से की गई है।

जिन ऐप्स पर लगा बैन:
इस सूची में शामिल कुछ प्रमुख ऐप्स और प्लेटफॉर्म्स हैं —

Navarasa Lite

Gulab App

Kangan App

Bull App

Jalwa App

Wow Entertainment

Look Entertainment

Hitprime

Feneo

ShowX

Sol Talkies

Adda TV

HotX VIP

Hulchul App

MoodX

NeonX VIP

Fugi

Mojflix

Triflicks आदि।

कई कानूनों का उल्लंघन:
इन ऐप्स पर आईटी एक्ट, 2000 की धारा 67 और 67ए, भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 294 और इंडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वुमन (प्रॉहिबिशन) एक्ट, 1986 की धारा 4 के उल्लंघन का आरोप है। मंत्रालय ने कहा कि ये सभी नियम नागरिकों विशेषकर महिलाओं की गरिमा की रक्षा के लिए बनाए गए हैं और इनका उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सरकार की सख्त चेतावनी:
सरकार ने साफ कर दिया है कि भविष्य में भी इस तरह के आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने वालों पर इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम डिजिटल स्पेस को स्वच्छ और जिम्मेदार बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.