हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, कार्तिक पूर्णिमा पर हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं ने लगाई पावन डुबकी

Nov 5, 2025 - 11:04
 0  243
हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, कार्तिक पूर्णिमा पर हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं ने लगाई पावन डुबकी

हरिद्वार (आरएनआई)। पवित्र नगरी हरिद्वार में आज कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर आस्था का अद्भुत सैलाब देखने को मिला। ठंडी हवाओं और गिरते तापमान के बावजूद लाखों श्रद्धालु हरकी पैड़ी और अन्य घाटों पर पवित्र गंगा में डुबकी लगाने पहुंचे। सुबह से ही गंगा तटों पर “हर-हर गंगे” के जयकारों की गूंज सुनाई दी।

आधी रात से ही श्रद्धालुओं का हरिद्वार पहुंचना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे सूरज की पहली किरणें फूटीं, वैसे ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रह्म मुहूर्त से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था, और ठंड के बावजूद भक्तों का उत्साह देखने लायक था।

कार्तिक पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवता स्वयं धरती पर उतरकर गंगा स्नान करते हैं। इसलिए इसे देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है। ऐसी आस्था है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और सभी पापों का नाश होता है।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। मेला क्षेत्र को 11 जोन और 36 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। हरकी पैड़ी से लेकर बाहरी पार्किंग क्षेत्रों तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं।

घाटों पर जल पुलिस की छह टीमें तैनात की गई हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके अलावा बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और अभिसूचना इकाई के अधिकारी भी संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी रखे हुए हैं। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है, जबकि महिला घाटों पर महिला पुलिस कर्मियों की विशेष तैनाती की गई है।

हरिद्वार में गंगा तटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ एक बार फिर इस बात की गवाही देती है कि आस्था और विश्वास की शक्ति के आगे ठंड, भीड़ और कठिनाइयाँ सब नगण्य हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.