यमुनोत्री हाईवे पर फिर भूस्खलन, हनुमान चट्टी के आगे गिरे बोल्डर; मार्ग बाधित
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच यमुनोत्री हाईवे पर एक बार फिर भूस्खलन हुआ है। रविवार तड़के हनुमान चट्टी से आगे पहाड़ी से भारी मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर गिरने के कारण हाईवे बंद हो गया, जिससे आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
वहीं, स्याना चट्टी के पास भी भूस्खलन के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। हालांकि, एनएच की टीम ने मलबा हटाकर इस हिस्से में वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू करा दी है।
गौरतलब है कि स्याना चट्टी क्षेत्र में लगातार भूस्खलन की घटनाओं के चलते यमुनोत्री हाईवे बार-बार बंद हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे के संवेदनशील स्थानों पर स्थायी सुरक्षा उपाय करने की मांग की है, ताकि मानसून के दौरान बार-बार होने वाली ऐसी घटनाओं से राहत मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)