केतन हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का काफिला रोका, कई कार्यकर्ता हिरासत में

Tuesday, June 30, 2026 - 16:37
0
केतन हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का काफिला रोका, कई कार्यकर्ता हिरासत में

उत्तराखंड के टिहरी जिले में चर्चित केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले को मंगलवार को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद प्रतापनगर के देवल गांव जाकर मृतक केतन लाल के परिजनों से मुलाकात करने जा रहे थे।

पुलिस ने पहले हरिद्वार के शंकराचार्य चौक पर बैरिकेडिंग कर उनके समर्थकों को रोका। कुछ कार्यकर्ता आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया और कुछ को हिरासत में भी लिया। इस दौरान कुछ पदाधिकारी अलग वाहनों से आगे निकल गए, जिनके पीछे पुलिस टीम भेजी गई।

बाद में सांसद चंद्रशेखर आजाद का काफिला हरिद्वार से आगे बढ़ा, लेकिन नरेंद्रनगर बाईपास पर पुलिस ने उन्हें फिर रोक दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर सांसद केवल 10 से 12 लोगों के साथ ही देवल गांव जा सकते हैं, जबकि बड़ी संख्या में समर्थकों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि सांसद अपने समर्थकों के साथ आगे बढ़ने की मांग पर अड़े रहे।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी चंद्रशेखर आजाद और खानपुर विधायक उमेश कुमार को केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जाते समय हरिद्वार के शंकराचार्य चौक पर पुलिस ने रोक दिया था। उस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की हुई थी, जिसमें सांसद की शर्ट भी फट गई थी। चंद्रशेखर आजाद ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन पर वह वापस लौट गए थे, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर पीड़ित परिवार से मिलने के लिए टिहरी पहुंचे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User