हरदोई में भाजपा बूथ अध्यक्ष हत्याकांड: लापरवाही पर शाहाबाद कोतवाल व विवेचक निलंबित

Aug 30, 2025 - 12:47
Aug 30, 2025 - 12:48
 0  108
हरदोई में भाजपा बूथ अध्यक्ष हत्याकांड: लापरवाही पर शाहाबाद कोतवाल व विवेचक निलंबित

हरदोई (आरएनआई) शाहाबाद नगर के भाजपा बूथ अध्यक्ष शैलेंद्र पाण्डेय गौरी के अपहरण के नौवें दिन तालाब से शव बरामद होने के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और अभद्रता का आरोप लगाया था। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भी कार्रवाई की मांग उठाई। इस पर देर रात अवकाश से लौटे एसपी नीरज कुमार जादौन ने परिजनों से मुलाकात कर शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया और आज सुबह सीओ शाहाबाद की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए शाहाबाद कोतवाल उमेश त्रिपाठी तथा विवेचक उपनिरीक्षक राकेश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की जांच सीओ नगर को सौंपी गई है, जिन्हें सात दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश हैं, साथ ही एसपी ने जिलेभर की पुलिस को चेतावनी दी है कि कर्तव्यों में शिथिलता पर कठोर कार्रवाई होगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)