हरदोई में नवागत पुलिस अधीक्षक ने संभाला चार्ज, ज़ीरो टालरेस और जनसुनवाई का भरोसा
हरदोई (आरएनआई) हरदोई में नए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आज विधिवत कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने रिज़र्व पुलिस लाइन हरदोई के स्वर्ण जयंती सभागार कक्ष में जनपद के सभी मीडिया प्रतिनिधियों से मुलाकात की और परिचयात्मक वार्ता की।
एसपी मीणा ने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में मीडिया की भूमिका अहम है। उन्होंने अपील की कि पुलिस और मीडिया आपसी तालमेल व सहयोग से समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और जनता केंद्रित बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
मीडिया से मुलाकात में उन्होंने अपनी प्राथमिकताएँ स्पष्ट की। उनका फोकस जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण, अपराध पर ज़ीरो टालरेस, महिला सशक्तिकरण और न्याय सुनिश्चित करने पर रहेगा। साथ ही जनसंपर्क, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में सुधार पर भी जोर दिया गया।
एसपी मीणा ने प्रेस वार्ता में यह भी कहा कि जनता और पुलिस के बीच भरोसे को बढ़ाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



