हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, SP और DM ने परिजनों से  मुलाकातकर बंधाया ढांढस 

Sep 29, 2025 - 19:00
 0  108
हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, SP और DM ने परिजनों से  मुलाकातकर बंधाया ढांढस 

हरदोई (आरएनआई) जिले में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार परिवार को सुरसा तिराहे पर तेज़ रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

थाना टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम जिगनिया निवासी संतराम पुत्र सुंदरलाल अपनी पत्नी संगीता, मोनी, गौरी पुत्री संदीप और आशू के साथ रिश्तेदारी में भीठा जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर सुशील मिश्रा और क्षेत्राधिकारी अंकित मिश्रा मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा और जिलाधिकारी अनुनय झा ने भी मृतक परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। डीएम ने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता योजना के तहत आर्थिक क्षतिपूर्ति दी जाएगी।

पुलिस ने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर दंडित किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि मृतक परिवार हरदोई बाबा मंदिर से मुंडन कराकर लौट रहा था। खुशियों का माहौल कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)