'सोमनाथ सूर्यवंशी की हत्या इसलिए हुई, क्योंकि वह संविधान की रक्षा कर रहे थे', राहुल का बड़ा बयान

10 दिसंबर की शाम को मराठवाड़ा क्षेत्र में स्थित इस शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के पास संविधान की कांच से बनी प्रतिकृति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। जिसके बाद परभणी में हिंसा भड़क उठी थी।

Dec 23, 2024 - 14:05
 0  702
'सोमनाथ सूर्यवंशी की हत्या इसलिए हुई, क्योंकि वह संविधान की रक्षा कर रहे थे', राहुल का बड़ा बयान

मुंबई (आरएनआई) लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को सोमनाथ सूर्यवंशी के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद राहुल ने कहा कि सोमनाथ सूर्यवंशी की हत्या इसलिए की गई, क्योंकि वह दलित थे और संविधान की रक्षा कर रहे थे। इसके अलावा राहुल विजय वाकोडे के परिवार से भी मिलेंगे, जिनकी विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के दौरान मृत्यु हो गई थी।

सोमनाथ सूर्यवंशी की इस महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र के परभणी शहर में हुई हिंसा के बाद न्यायिक हिरासत में मृत्यु हो गई थी। 10 दिसंबर की शाम को मराठवाड़ा क्षेत्र में स्थित शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के पास संविधान की कांच से बनी प्रतिकृति को क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद परभणी में हिंसा भड़क गई थी। परभणी के शंकर नगर निवासी सूर्यवंशी हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 50 से अधिक लोगों में शामिल थे। 

न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें 15 दिसंबर को सरकारी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने परभणी हिंसा की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। फडणवीस ने हाल ही में राज्य विधानसभा में कहा था कि सूर्यवंशी ने मजिस्ट्रेट से कहा था कि उसे प्रताड़ित नहीं किया गया और सीसीटीवी फुटेज में भी क्रूरता का कोई सबूत नहीं दिखता। राज्य भाजपा प्रमुख और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने राहुल गांधी के दौरे को नाटक करार दिया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.