सेवा पखवाडा अंतर्गत जिले के दिव्यांगजन को मिलेगा नि:शुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण

Sep 17, 2025 - 22:32
Sep 17, 2025 - 22:35
 0  108
सेवा पखवाडा अंतर्गत जिले के दिव्यांगजन को मिलेगा नि:शुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण

गुना (आरएनआई) म.प्र.डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पंचायत गुना द्वारा कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन में ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत कौशल उन्नयन एवं रोजगार कार्यक्रम अंतर्गत ग्रामीण युवक, युवतियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) , रोजगार मेलों एवं युवा संगम कार्यक्रम द्वारा लाभान्वित करने में आजीविका मिशन की अग्रणी एवं सक्रिय भूमिका रहती है।   

जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन  द्वारा बताया गया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार दिनांक 17 सितम्‍बर से दिनांक 02 अक्‍टूबर 2025 की अवधि के दौरान सेवा पखवाडा़ अंतर्गत जिले के दिव्यांगजन को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उदृदेश्‍य से ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) गुना में नि:शुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण प्रदाय किया जावेगा। उक्त कार्यक्रम के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन हेतु गुना जिले में दिव्यांगजन के सहयोग एवं कल्याण हेतु कार्यरत सक्षम दिव्यांग हितार्थ सेवा भावी संगठन के पदाधिकारियों से भी सहयोग की अपील की गयी है ताकि अधिक से अधिक संख्या में दिव्यांगजन लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें। 
उक्त प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी एवं लाभ लेने हेतु सभी दिव्यांगजन ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय जिला पंचायत गुना एवं सभी विकासखंड कार्यालय जनपद पंचायत में भी संपर्क कर सकते हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0