सातवें चरण में 9 बजे तक 11.31% मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के छह चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। आज सातवें चरण के लिए आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। 

Jun 1, 2024 - 10:37
 0  621
सातवें चरण में 9 बजे तक 11.31% मतदान

नई दिल्ली (आरएनआई) RJD नेता तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने पटना के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने कहा, "किस तरह का एग्जिट पोल और किसके एग्जिट पोल पर हमें यकीन करना चाहिए? बहुत सारे एग्जिट पोल हैं। हमें 4 जून का इंतजार करना चाहिए। हमने जो देखा है, उससे हमें भारत के लोगों पर भरोसा है कि 4 जून को INDIA गठबंधन सरकार बनने जा रही है और NDA जल्द ही सत्ता से बाहर होने वाली है। 

पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने वोट डाला। उन्होंने कहा, 'देश में, बिहार में और पटना साहिब में बहुत निर्णायक विजय होने जा रही है। 4 जून को 400 पार और जनता के आशीर्वाद से पटना साहिब 4 लाख पार होंगे।

सुबह 9 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?
राज्य    9 बजे तक मतदान %
बिहार    10.58
चडीगढ़    11.64
हिमाचल    14.38
झारखंड    12.15
ओडिशा    7.69
पंजाब    9.64
उत्तर प्रदेश    12.94
पश्चिम बंगाल    12.63

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और वाराणसी सीट से उम्मीदवार अजय राय ने मतदान किया। उनका मुकाबला प्रधानमंत्री और भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और बसपा के अथर जमाल लारी से है।

मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा, "मेरी सभी से अपील है कि लोकतंत्र के महापर्व में वे बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। मोदी जी की लहर पूरे हिमाचल प्रदेश में है। पीएम मोदी ने इस बार करीब 200 रैलियां की हैं। उनका लोहा पूरा देश और प्रदेश मानता है। मुझे अवश्य यहां से आशीर्वाद मिलेगा... 400 पार में हिमाचल की भी 4 सीटें रहेंगी।

दक्षिण कोलकाता लोकसभा सीट से CPI(M) उम्मीदवार सायरा शाह हलीम ने अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी यहां हिंसा को बढ़ावा दे रही है। जनता इसका जवाब देगी। हम तुरंत चुनाव आयोग को शिकायत करेंगे। जनता हमारे साथ है, जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और सारण लोकसभा क्षेत्र से RJD उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने पटना के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.