सागर के रेलवे स्टेशन के पास नगर निगम की जगह पर बनी दुकान पर चला बुलडोजर

Nov 13, 2025 - 15:14
Nov 13, 2025 - 15:54
 0  108

सागर (आरएनआई) नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश अनुसार नगर निगम की भूमि पर किए गए पक्का निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की गई। नगर निगम की भगवानगंज वार्ड में रेलवे रेलवे स्टेशन गेट नं 1 के पास चुंगी की लगभग 1500 वर्गफुट जगह पर पक्का निर्माण कर दुकान संचालित की जा रही थी, जिसको अतिक्रमण टीम द्वारा  तोड़ने की कार्रवाई की गई।  कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण  सह प्रभारी कृष्ण कुमार चौरसिया, राजू रैकवार  सहित टीम के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0