सहकारिता मंत्री का कछौना में जोरदार भव्य स्वागत

Oct 9, 2025 - 19:59
Oct 9, 2025 - 20:03
 0  81
सहकारिता मंत्री का कछौना में जोरदार भव्य स्वागत

कछौना, हरदोई (आरएनआई) विधानसभा बालामऊ के अंतर्गत लखनऊ हरदोई नेशनल हाईवे (एनएच 731) पर रोड स्थित केदारनाथ फिलिंग स्टेशन पर भाजपा सरकार के सहकारिता मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जे०पी०एस० राठौर का जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (भाजयुमो) संचित अग्रवाल की उपस्थिति में उ.प्र. उद्योग व्यापार संगठन अध्यक्ष अचल अग्रवाल एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल मयंक सिंह व भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सहकारिता मंत्री ने कहा कि सहकारिता से किसानों को कम लागत पर उच्च गुणवत्ता वाले आदान (बीज, खाद, कीटनाशक) प्राप्त होते हैं, सामूहिक सौदेबाजी से उत्पादों का बेहतर बाज़ार मूल्य मिलना, ऋण सुविधाओं तक आसानी से पहुँच सकते हैं, संसाधनों का कुशल उपयोग और प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना, तथा विपणन और बिक्री के लिए एक साझा मंच प्राप्त होता। इससे किसानों की लाभप्रदता बढ़ती है और वे बड़े बाज़ार खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होते हैं। इसके लिए बंद पड़ी सहकारी समितियों को सक्रिय करने के लिए प्रयासरत हैं, जिससे किसान खुशहाल हो। सहकारिता मंत्री ने बंद या निष्क्रिय पड़ी सहकारिता समितियों को पुनर्जीवित करने की बात कही है, जिसका उद्देश्य सहकारी आंदोलन को मजबूत करना और देश को विकसित बनाना है। नई राष्ट्रीय सहकारिता नीति-2025 के तहत हर गांव में एक सहकारी इकाई स्थापित करने, नए क्षेत्रों में विस्तार करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है। 

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अजय शुक्ला, मंडल महामंत्री अजय बाजपेई, पूर्व प्रधान अवधेश रावत, सिद्धिपाल सिद्धू, बबलू सिंह(कटका), मदन मिश्र, चंदू सिंह, श्रीश मिश्रा, गौतम कन्नौजिया, शैलेन्द्र प्रधान, मनोज गुप्ता, अमित सिंह, विजय सिंह चाचा, अनूप सिंह कलौली, मुकेश सिंह (प्र.प्रधान), गौरव गुप्ता, सूर्या गुप्ता, बबलू गुप्ता स्टेशन, शिवम् सिंह कुकुही, अभिराज सिंह(विक्की),प्रतीक गुप्ता, सौरभ सिंह लोनहारा,दुर्गेश गुप्ता (मेडिकल), आनंद बाजपेई,सुनील पाल, सौरभ शुक्ला ज्ञानपुर,अरविंद राठौर,वसीम कछौना,शानू मिर्जा,उदित गुप्ता,आशीष सिंह कोटेदार,उपेंद्र तिवारी एवं नगर व क्षेत्र के प्रबुद्धजनकार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)