संदिग्ध अवस्था में महिला ने खाया जहर, मौत
फतेहपुर (आरएनआई) जाफरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अंगदपुर में शनिवार दोपहर 25 वर्षीय महिला ने संदिग्ध अवस्था में जरीला पदार्थ खा लिया। जिसे उपचार के लिए बिन्दकी सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सीय उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने पति को पूंछतांछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार अंगदपुर गांव निवासी चुन्नू गुप्ता की पत्नी रूचि गुप्ता ने शनिवार की दोपहर संदिग्ध अवस्था में जहर खा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे बिन्दकी सीएचसी लाये। जहां चिकित्सीय उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुये सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ससुराली जन उसे तत्काल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाये। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने जिला चिकित्सालय मोर्चरी पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। वहीं पोस्ट मार्टम हाउस में मृतका के परिजनों ने ससुराली जनों पर दहेज के खातिर प्रताडित करने का आरोप लगाया है। वहीं मृतका के देवर अतुल ने बताया कि उसके भाई शहर किसी काम से आये थे जब वह घर जाने लगे तभी बारिश होने के कारण घर जाने में लेट हो गयी। इसी बात को लेकर पत्नी रूचि से उसका विवाद हो गया। बच्ची की तबियत खराब होने पर वह उसे बिन्दकी उपचार कराकर जब वह घर पहुंचा तो पता चला कि उसकी पत्नी ने कुछ खा लिया है। देवर ने बताया कि जहर खाने के कारण ही भाभी की मौत हो गयी। जबकि मृतका के भाई का कहना है कि दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। हालाकि थाने में कोई तहरीर नहीं दी गयी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



