श्री डालसिंह मेमोरियल स्कूल में निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता, बच्चों ने दिया ट्रैफिक जागरूकता का संदेश
हरदोई (आरएनआई) यातायात माह नवंबर के तहत शनिवार को श्री डालसिंह मेमोरियल स्कूल में ट्रैफिक नियमों के पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा, दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था पर अपने विचार प्रस्तुत किए। बच्चों ने संदेश दिया कि सभी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें, क्योंकि “जान है तो जहान है।”
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध गौतम तथा विशिष्ट अतिथि एआरटीओ अरविंद कुमार सिंह रहे। उन्होंने बच्चों को ट्रैफिक नियमों की विस्तृत जानकारी दी और स्वयं व अपने परिजनों को इन नियमों का पालन कराने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधक मुकेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि संचालक एवं व्यवस्थापक अखिलेश सिंह ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर भाजपा नेता मुकुल सिंह आशा, पत्रकार व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष हर्षराज सिंह राहुल, नगर उपाध्यक्ष विराट सिंह, नगर कोषाध्यक्ष इंद्रेश दीक्षित, विद्यालय प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी, भूमिका सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएँ—मानसा बाजपेई, प्रज्ञा तिवारी, कविता गुप्ता, आरती वर्मा, विनीता त्रिवेदी, पूजा सिंह चौहान, पूजा चंदेल, मानसी मिश्रा, क्षमता सिंह, मीनाक्षी सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, राम प्रकाश पांडे, भूपेश सिंह, आशुतोष यादव, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अभिभावकों व बच्चों की भी बड़ी संख्या रही।
अंत में निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



