शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे विधायक जयवर्धन सिंह, ग्रामीणों ने स्कूल भवन की खस्ताहालत से अवगत कराया

Jul 28, 2025 - 23:22
Jul 28, 2025 - 23:23
 0  324

राघौगढ़, सुजापुरा (आरएनआई) आज राघौगढ़ विधायक एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री  जयवर्धन सिंह ग्राम सुजापुरा पहुंचे, जहाँ उन्होंने एक शोकाकुल परिवार के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक को गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिनमें प्राथमिक विद्यालय की खस्ताहाल इमारत प्रमुख रही।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम का प्राथमिक विद्यालय पूरी तरह जर्जर अवस्था में है, दीवारों में दरारें हैं और छत कभी भी गिर सकती है। यह स्थिति बच्चों की जान के लिए खतरा बन चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

श्री जयवर्धन सिंह ने तत्काल विद्यालय का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्माण एवं मरम्मत हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा:

"बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा। यदि प्रशासन ने समय पर ध्यान नहीं दिया तो बड़ा हादसा हो सकता है। मैं स्वयं इस मामले की मॉनिटरिंग करूंगा।"

ग्रामीणों ने विधायक की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की और उम्मीद जताई कि अब समस्या का शीघ्र समाधान होगा।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0