शिवपुरी में बड़ा हादसा: स्कूल वैन पुलिया से गिरी, 16 मासूम और शिक्षिका घायल – संचालक ही चला रहा था वाहन
शिवपुरी (आरएनआई) जिला के बैराड़ थाना क्षेत्र के पोहरी–बैराड़ रोड पर ग्राम अमरोदा के पास शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्रथा विद्यापीठ स्कूल बैराड़ के बच्चों को लेकर आ रही टाटा सूमो वैन अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में एलकेजी से 7वीं कक्षा तक के करीब 16 बच्चों और एक शिक्षिका में से 14 से अधिक घायल हो गए।
सभी को पहले बैराड़ अस्पताल और फिर जिला अस्पताल शिवपुरी लाया गया। बाद में बच्चों को मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में भर्ती कराया गया, वहीं गंभीर घायल कार्तिक जाटव को ग्वालियर रेफर करना पड़ा।
बड़ा खुलासा – हादसे के समय वैन को स्कूल संचालक दीवान धाकड़ खुद चला रहा था, जिसे प्रॉपर ड्राइविंग नहीं आती थी। वह सीखते-सीखते बच्चों को लेकर वाहन चला रहा था।
हादसे की सूचना पर पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने संचालक दीवान धाकड़ के खिलाफ एमवी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



