शिवपुरी: मझेरा खदान के गहरे गड्ढे में डूबे पत्रकार आकाश खटीक के भाई की मौत, रात 2 बजे पुलिस ने किया रेस्क्यू

Jul 28, 2025 - 14:43
Jul 28, 2025 - 14:53
 0  1.2k

शिवपुरी (आरएनआई) कल रविवार को पत्रकार साथी आकाश खटीक के बड़े भाई राहुल खटीक की,पानी के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। राहुल खटीक तैरना नहीं जानते थे!और वह अचानक मझेरा खदानों के पानी के गहरे गड्ढे में नहाने चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

वहीं देहात पुलिस को सूचित किया गया तो तुरंत रेस्क्यू दल के साथ देहात थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुँचे और उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद सब को बाहर निकाला। समय था करीब रात के 2 बजे का,यहाँ देहात पुलिस ने ड्यूटी के साथ-साथ मानवीयता का धर्म निभाया और सव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम हाउस तक पहुँचाया परिजनों के साथ..!!

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0